देहरादून 24 जून (आरएनएस)। महिला पतंजलि योग समिति की ओर से निर्जला एकादशी के अवसर पर शरबत वितरण किया गया। बुधवार को आईएसबीटी में छबील कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने यात्रियों, राहगीरों और श्रमिकों को शरबत वितरित किया। इस दौरान जिला प्रभारी सरोज जुयाल, कुसुम राय, संजीव चांदना, कवल अरोड़ा, रुचि बियानी, अंजलि पंत, संगीता सेमवाल, आशा बसीन, अतुल बसीन और लक्ष्मी रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, गंगा दशहरा के पावन अवसर पर समाजसेवी संजीव सिंघल ने राहगीरों को मीठा जल वितरित किया। बुधवार को लालपुल पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है तथा ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सद्भाव का संदेश देते हैं। इस दौरान श्याम अग्रवाल, आलोक कुकरेती, सारंग गोयल, नमन सिंघल, अंजना शर्मा और अश्वनी काका ने भी सहयोग किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

