देहरादून 24 जून (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ की कार्यकारिणी का बुधवार को राज्य अतिथि गृह में आयोजित बैठक में विस्तार किया गया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता और संरक्षक दिनेश मलिक ने रेशु कुमार चौधरी को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन सत्य सनातन धर्म की रक्षा, किसानों के कल्याण, युवाओं और महिलाओं की सुरक्षा, गौ सेवा, भारत को नशामुक्त बनाने, राष्ट्र सुरक्षा और युवा निर्माण जैसे उद्देश्यों के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन एक समान शिक्षा व्यवस्था और जातिवाद मुक्त भारत के निर्माण के संकल्प को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों को जोडऩे का प्रयास कर रहा है।कार्यक्रम में श्याम सुंदर, रवि, नितिन, रामबीर सहित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

