पिथौरागढ़,11 मार्च (आरएनएस)। डीडीहाट में पूर्व सैनिक संगठन ने नगर में शहीद स्मारक बनाने की मांग उठाई है। बुधवार को पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गणेश सिंह कन्याल के नेतृत्व में पूर्व सैनिक एकत्रित हुए। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। संगठन के अध्यक्ष गणेश कन्याल ने कहा देश को आजाद होने के बाद कई वीर सैनिकों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए देश के लिए शहादत दी है। ज्ञापन देने में प्रवीण कन्याल, गिरधर सिंह बोरा, शंकर सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

