रुद्रपुर,11 मार्च (आरएनएस)। बहुद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति शक्तिफार्म के वार्षिक अधिवेशन में समिति से उत्कृष्ट लेनदेन करने वाले प्रत्येक गांव के दो-दो काश्तकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान घाटे पर चल रही समिति का बकाया वसूली समेत एवं कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। बहुद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति शक्तिफार्म के वार्षिक अधिवेशन में, निचले जमीनों में बे मौसमी (चाइना) धान लगाने की अनुमति दिए जाने, गेहूं क्रय समिति के माध्यम से किए जाने, लगभग 2 करोड़ बकाया धनराशि घर-घर जाकर वसूली किए जाने, काश्तकारों को डीएपी, यूरिया एवं पेस्टिसाइड की कमी न होने देने, काश्तकारों को बैठने के लिए टिन शेड, बाथरूम एवं शौचालय निर्माण किए जाने, बोर्ड बैठक रूम, जर्जर हो चुका चेयरमैन कार्यालय को दुरुस्त किए जाने समेत तमाम विषयों पर काश्तकारों के दिए गए सुझावों के प्रस्तावों को पारित किया गया। अध्यक्ष कृष्णपद मंडल ने कहा कि घाटे पर चल रही समिति को पुन: लाभ के स्थिति में लाना एवं किसान हित उनके लिए सर्वोपरि है। यहां मण्डी के पूर्व चेयरमैन अमरजीत कटवाल, नपं चेयरमैन सुमित मंडल, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत, गोविंद तालुकदार, मयंक अग्रवाल, मनोज सरकार, संजय बाछाड़, शंकर गोलदार, कमल मंडल, दिलीप मिस्त्री, प्रभाकर राय, प्रकाश राय, बाबूराम मंडल, निर्मल मंडल, उमेश तिवारी, नेपाल सरकार, राधा देवी, शैल देवी, तरुण बैरागी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

