पिथौरागढ़,11 मार्च (आरएनएस)। पिथौरागढ़ में यातायात पुलिस ने नो पार्किग में खड़े वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। यातायात निरीक्षक अयूब अली के नेतृत्व में पुलिस ने नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नो पार्किग में वाहन लगाने वाले चालकों के वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाकर पुलिस लाइन में खड़ा किया है। साथ ही संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

