पिथौरागढ़,11 मार्च (आरएनएस)। पिथौरागढ़ अंडर-19 यूथ महिला और पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता हरिद्वार में होगी। बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए 22 मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रॉयल होंगे। जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष प्रकाश जंग थापा ने बताया कि सभी बॉक्सिंग प्रशिक्षक अपने दो महिला और पुरुष प्रतिभागी खिलाडिय़ों के नाम अनिवार्य तौर पर बॉक्सिंग संघ को उपलब्ध कराऐंगे। 22 मार्च को सुबह नौ बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रॉयल होंगे। ट्रॉयल के सफल प्रतिभागी 1 अप्रैल को हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

