ऋषिकेश,11 मार्च (आरएनएस)। जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत विश्व प्लंबर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पेयजल योजनाओं में कार्यरत प्लंबरो एवं पंप ऑपरेटरों को सम्मानित किया गया और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। बुधवार को विकासखंड डोईवाला के ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति में फ्लंबरों और पंप ऑपरेटरों की भूमिका बेहद अहम है। इनके समर्पण से ही हर घर तक पानी पहुंच पाता है। जल बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। कार्यक्रम में उत्तराखंड पेयजल निगम के सहायक अभियंता अमजद खान ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्लंबरो को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने जल के विवेकपूर्ण उपयोग, लीकेज रोकने और योजनाओं के बेहतर रखरखाव पर जोर दिया। मौके पर भारत सिंह रावत, अंकित चौहान, हपशिवा, फराज आलम आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

