ऋषिकेश,11 मार्च (आरएनएस)। शहर में हरिद्वार रोड किनारे दशकों से जमा कचरा के निस्तारित होने का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम के छह करोड़ 89 लाख रुपये से निस्तारण से जुड़े प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। जिस पर अब निगम ने डंपिंग ग्राउंड में पहाड़ का आकार ले चुके कचरे के निस्तारण के लिए एजेंसी हायर करने को टेंडर कॉल कर दिए हैं। अप्रैल से न सिर्फ कचरा निस्तारण का कामकाज शुरू होने की उम्मीद है, बल्कि इस डंपिंग ग्राउंड में ताजा कचरा डालना भी बंद करने का दावा नगर निगम प्रशासन ने किया है। अप्रैल में ही नगर निगम क्षेत्र से तमाम वार्डों से निकलने वाला गीला-सूख कूड़ा निस्तारण के लिए लालपानी में अंतिम चरण में पहुंच चुके कूड़ा निस्तारण प्लांट में जाएगा।खास बात यह है कि यह कचरा महज शहर की सुंदर को ही प्रभावित नहीं कर रहा था, दुर्गंध की वजह से लोगों को कई दफा सांस तक लेना मुश्किल हो रहा था। आसपास के लोगों को सेहत खराब होने का भी डर बना रहता था।मेयर ने डंपिंग ग्राउंड का किया निरीक्षणबुधवार को मेयर शंभू पासवान और नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण भी किया। नगर आयुक्त ने बताया कि फिलहाल डंपिंग ग्राउंड में एक लाख 30 हजार मैट्रिक टन कचरा जमा है, जिसके निस्तारण के लिए ही टेंडर किया गया है। बताया कि अप्रैल से निस्तारण शुरू होने के बाद छह माह के बाद यहां से पूरा कचरा हट जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

