-डॉ. भीमराव इंटरनेशनल स्टेडियम में ही प्रतियोगिता
अयोध्या 11 मार्च (आरएनएस)। जिले में 13 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक चार दिवसीय यूपी प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव इंटरनेशनल स्टेडियम, अयोध्या में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देश एवं प्रदेश के लगभग 2000 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह अयोध्या वासियों के लिए गर्व की बात है कि इस बार जिले में इतने बड़े स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के जिला आयोजक जिला राइफल क्लब के कोच शनि कुमार वर्मा होंगे। यह प्रतियोगिता यू.पी. स्टेट राइफल एसोसिएशन, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से खिलाड़ी भाग लेंगे तथा कई अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि भी उपस्थित होकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

