-तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने कानूनगो और लेखपाल को मामले को निस्तारित करने का दिया निर्देश
सोहावल-अयोध्या 11 मार्च (आरएनएस)। भदरसा नगर पंचायत वार्ड संख्या 3 में पट्टा की जमीन पर निर्माण कार्य को पुलिस द्वारा रोके जाने से आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ता सोहावल तहसील में धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रकरण के निस्तारण को लेकर तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। पंचायत में पहुंचे वरिष्ठ प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत भरतकुण्ड भदरसा के वार्ड संख्या 3 में वर्ष 1991 में बालक राम पुत्र हीरा लाल को आवासीय पट्टा मिला था। जिस पर पक्का निर्माण कराया जा रहा था। जिस पर बालक राम का पुत्र राम उजागिर पक्का निर्माण करवा रहा था। जिसका सभासद राम करन मौर्य,बबलू, गोपी, झुरहू,अवधेश आदि ने विरोध किया। चौकी इंचार्ज भदरसा ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। जिससे आक्रोशित भाकियू मसौधा ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पीडि़त सहित कई कार्यकर्ता को लेकर बुधवार को तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए और इलाकाई पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद मौके पर पहुंचकर तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह नायब तहसीलदार इन्द्र भूषण यादव ने प्रकरण को समझा और भाकियू नेताओं ने समस्याओं को लेकर 8 सूत्रीय ज्ञापन लिया। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए तुरंत कानूनगो और हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर निस्तारण करने को कहा है। भाकियू के वरिष्ठ प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने कहाकि समस्या का निराकरण जल्द नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन को बाध्य होगी। इस अवसर पर धरने में मौजूद राम उजागिर,घनश्याम, जिला महिला प्रभारी आशमा बेगम,पिंटू,भरत लाल,शहजादी बेगम ,उर्मिला सहित दर्जन भर से अधिक महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

