सोहावल-अयोध्या 11 मार्च (आरएनएस)। उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए क्षेत्र में स्थापित इंडियन और हिंदुस्तान पैट्रोलियम दोनों के गैस गोदाम पर बुधवार को गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइन देखने को मिली है ।हो हल्ला और अफरा तफरी के बीच गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। बुकिंग के तुरंत बाद आपूर्ति व्यवस्था बदलकर अब तीन दिन बाद आपूर्ति किए जाने की बाद उपभोक्ताओं को बता कर एजेंसी से वापस किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में की जाने वाली होम डिलीवरी पूरी तरह बंद है। इसके बावजूद एजेंसी संचालकों द्वारा होम डिलीवरी कराए जाने का पैसा वसूल किया जा रहा है। पूछे जाने पर उप जिलाधिकारी सोहावल सुश्री सविता देवी ने बताया कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर कोई समस्या नहीं है कुछ उपभोक्ताओं द्वारा आशंका को लेकर स्टाक करने का काम किए जाने से उपभोक्ताओं को लाइन लगानी पड़ रही है। प्रशासन इस पर नजर बनाये हुये है। कालाबाजारी करने की कोशिश करने वाले लोग किसी भी दशा में नहीं बचेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

