-01 दिसम्बर 2025 को शुरू हुई थी बिजली बिल राहत योजनां
अयोध्या 11 मार्च (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि0 द्वारा उत्तर प्रदेश के उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने हेतु 01 दिसम्बर 2025 से Óबिजली बिल राहत योजना 2025-26 शुरू की थी जिसके तहत 3 चरणों में उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में लाभ दिया जा रहा है। तीनों चरणों में बिजली बिल पे लगे ब्याज पर 100 प्रतिशत की छूट थी तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में मूल धन पर क्रमश: 25प्रतिशत, 20 प्रतिशत एवं 15 प्रतिशत तक की छूट अनुमन्य की गयी थी। इस योजना में बिजली बिलों के अलावा ऐसे मामलों में भी छूट का प्रावधान किया गया था जिसमे चोरी का जुर्माना उपभोक्ता द्वारा जमा किया जाना था। योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने हेतु विद्युत विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर योजना का प्रचार-प्रसार किया गया तथा ग्राम स्तर तक कैम्पों का आयोजन भी किया गया। योजना का लाभ लेते हुए जिला अयोध्या में कुल 68418 उपभोक्ताओं ने रुपये 60.72 करोड़ जमा किये तथा विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के बिलों का 53.79 करोड़ रुपये माफ किया गया। इस योजना का लाभ लेते हुए विद्युत बिल जमा करने वालों में 14,654 उपभोक्ता ऐसे थे, जिनके द्वारा कभी विद्युत बिल जमा नहीं किया गया था तथा 53,764 उपभोक्ता ऐसे थे जिनके द्वारा मार्च 2025 के उपरान्त अपने विद्युत बिलों का भुगतान नहीं किया गया था। बिजली चोरी के मामलों में जिला अयोध्या में योजना का लाभ लेते हुये कुल 799 उपभोक्ताओं ने रुपये 1.59 करोड़ जमा किये। उत्तर प्रदेश सरकार की इस जन-कल्याणकारी योजना को विद्युत विभाग ने सफल बनाते हुए आम जनमानस को अत्यधिक राहत प्रदान की गयी। उक्त जानकारी वैभव आनन्द अधिशाषी अभियन्ता अयोध्या ने दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

