-टाइंड एवं अनटाइंड फंड की कार्य योजना एवं प्रस्तावों की हुई समीक्षा बैठक
चित्रकूट 11 मार्च (आरएनएस)। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत टाइड एवं अनटाइड अनुदान की वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्य योजना एवं प्रस्तावों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में नगर पालिका परिषद कर्वी ने टाइड मद में 456.60 लाख एवं अनटाइड मद में 499.96 लाख के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। नगर पंचायत राजापुर अनटाइड मद में 83,19,006 लाख एवं टाइड मद में 1,24,78,512 लाख की कार्य योजना, नगर पंचायत मानिकपुर अनटाइड मद में 6048266 लाख एवं टाइड मद में 9121902 लाख के प्रस्ताव रखे। डीएम ने पेयजल एवं स्वच्छता पेयजल आपूर्ति के लिए मोबाइल टैंकर, क्लोरीनेशन डोजर, पाइप लाइन विस्तार तथा सीवेज प्रबंधन के लिए मड पंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए टाटा एसीई ईवी हॉपर, रिफ्यूज कॉम्पेक्टर, जेटिंग मशीन और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कूड़ा संग्रहण केवल काली पन्नियों में ही किया जाए। ताकि डंपिंग पॉइंट पर गंदगी न दिखे। निर्माण कार्य में प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प, इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण तथा पटेल तिराहा से धनुष चैराहा तक फुटपाथ व स्ट्रीट लाइट स्थापना को प्राथमिकता दी गई। निकायों की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ करने के लिए डीएम ने कड़े निर्देश जारी किए। सरकारी एवं निजी संस्थानों सहित सभी नागरिकों से अनिवार्य रूप से यूजर फीस वसूली जाए। इसके लिए अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष संयुक्त पत्र जारी करें। शहर में विज्ञापन स्थलों को चिन्हित कर दो वर्षीय अनुबंध के आधार पर टेंडर प्रक्रिया 15 दिनों में पूर्ण करें। जिसमें प्रति दो वर्ष पर 10 प्रतिशत शुल्क वृद्धि का प्रावधान हो। सफाई कर्मचारी अनिवार्य रूप से निर्धारित ड्रेस और जैकेट में कार्य करेंगे। वर्दी न पहनने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। साथ ही, बैंकों के सहयोग से ड्रेस पर लोगो लगवाकर अतिरिक्त राजस्व प्राप्त करने का सुझाव दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि शहर की स्वच्छता डंपिंग पॉइंट के सुधार पर टिकी है। सफाई निरीक्षकों को टूटे हुए वाहनों की तत्काल मरम्मत कराने तथा सभी सफाई कर्मियों को उच्च गुणवत्ता वाले ग्लव्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में बैठक में एडीएम न्यायिक अरुण कुमार, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, नगर पंचायत राजापुर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, एसडीएम राजापुर फूलचंद यादव, ईओ कर्वी लाल जी यादव, ईओ मानिकपुर भारत सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूदद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

