चित्रकूट 11 मार्च (आरएनएस)। शिवरामपुर के पथरौड़ी मोड के पास सड़क हादसे में घायल 10वीं की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
ये हादसा शिवरामपुर चैकी क्षेत्र अंतर्गत पथरौड़ी मोड़ के पास हुआ। बताया गया कि 10वीं की छात्रा प्रियंका देवी पुत्री फूलचंद निवासी कामद नगर पथरौड़ी परीक्षा देकर घर आई और घर से पथरौड़ी से चाचा की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए साइकिल से मछरिया जा रही थी। तभी भरतकूप से कर्वी की ओर जा रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे जिला अस्पताल से गंभीर दशा में प्रयागराज रेफर किया था। जिसकी परिजन प्रयागराज न ले जाकर सतना लेकर जा रहे थे कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रियंका की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

