चित्रकूट 11 मार्च (आरएनएस)। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में निरीक्षक नरेश कुमार प्रजापति, आरक्षी रामविलास यादव व शिवम द्विवेदी थाना साइबर टीम द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
जागरुकता कार्यक्रम के तहत छात्र, छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए जानकारी दी गयी। बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना अकाउंट विवरण व एटीएम कार्ड नम्बर व पिन नम्बर, सीवीवी तथा ओटीवी नम्बर, एसएमएस न बताये। एटीएम हमेशा अकेले प्रयोग करे व किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को फोन, ई-मेल, एसएमएस, फेसबुक, व्हाट्स एप पर कभी भी न दें। आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशनकार्ड, नयी सिम लेने के लिए कई बार फिंगर स्कैन न करें। बोनस प्वाइंट, रिवार्ड प्वाइंट, कैशबैक, केबीसी आदि लुभावने ऑफर के लालच में अपना बैंक डिटेल, फोन पर शेयर न करें। किसी प्रकार का रिमोट एप्स टीम विवर, ऐनी डेक्स आदि किसी के कहने पर मोबाइल में इनस्टॉल न करें। पुलिस, साइबर अधिकारी के नाम की काल आने पर फर्जी आरोप लगाकर पैसे की मांग की जाये तो बिलकुल न घबराये और न ही कोई पैसे भेजें। साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नंबर 1930 पर तुरन्त कॉल करें। इसके पश्चात नजदीकी पुलिस स्टेशन और पोर्टल पर भी रिपोर्ट करने के लिए बताया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

