चित्रकूट 11 मार्च (आरएनएस)। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भारत सरकार द्वारा जल महोत्सव के अंतर्गत विज्ञान भवन नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय स्तरीय मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के जनपद के मनकुंवार ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान रचना देवी को राष्ट्रपति उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह एवं अनुकरणीय वित्तीय स्थिरता श्रेणी में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार जनपद की छिवलहा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान देवस्वरूप को जल शक्ति मंत्री सम्मानित किया। ग्राम पंचायत मनकुंवार एवं छिवलहा में कुल 340 नग गृह जल संयोजन तथा 422 में गृह जल संयोजन के माध्यम से मऊ ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत जलापूर्ति व्यवस्था के सुचारु संचालन एवं रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति तथा जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के समन्वित प्रयासों से उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह की प्रभावी व्यवस्था विकसित की गई है। ग्राम स्तर पर व्यापक जन जागरूकता अभियान, ग्राम सभाओं एवं घर-घर संपर्क के माध्यम से ग्रामीणों को उपयोगकर्ता शुल्क के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

