भोपाल 11 मार्च (आरएनएस)। मांडवा बस्ती कमला नगर में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगा ली। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
कमला नगर पुलिस के मुताबिक राकेश खातेकर पिता देवीदास खातेकर (24) आईआईएफएम के पास मांडवा बस्ती में रहता था। सोमवार को उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।
मंगलवार देर रात उसने पत्नी को कॉल कर कहा कि मैं जा रहा हूंज् अब सब खत्म है। इसके बाद पत्नी ने अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी। जब परिजन उसके घर पहुंचे तो वह फांसी लगा चुका था।
उसने आत्महत्या क्यों की, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पत्नी को भी उसने कोई कारण नहीं बताया। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

