जांजगीर-चांपा,11मार्च(आरएनएस)। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब पीने से रोकने पर बेटे ने अपनी ही मां पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी दयाशंकर कश्यप (34 वर्ष) निवासी ग्राम पोड़ी, थाना नवागढ़ का अपनी मां के साथ 11 मार्च 2026 की सुबह विवाद हो गया। उसकी मां उसे लगातार शराब पीने से मना करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई।विवाद के दौरान गुस्से में आकर दयाशंकर कश्यप ने टांगी से अपनी मां के गले पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और काफी खून बहने लगा। घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 91/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 109 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, सहायक उप निरीक्षक संतोष केरकेट्टा तथा थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
०००

