तेहरान ,12 मार्च । ईरान और अमेरिका-इजरायल के संघर्ष ने पिछले 13 दिनों से पश्चिमी एशिया को सुलगाया हुआ है। इस बीच, ईरान की ओर से युद्ध समाप्ति की दिशा में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। ईरानी सरकार ने संघर्ष को खत्म करने के लिए तीन महत्वपूर्ण शर्तें रखी हैं।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शर्तें बताते हुए कहा कि किसी भी प्रस्ताव में ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता दी जानी चाहिए और यह गारंटी दी जानी चाहिए कि भविष्य में देश पर कोई हमला नहीं होगा। साथ ही, युद्ध के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की भी मांग की गई है।
पेजेशकियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर पोस्ट करते हुए लिखा, रूस और पाकिस्तान के नेताओं से बात करके, मैंने इस इलाके में शांति के लिए ईरान के वादे को फिर से पक्का किया। यहूदी शासन और अमेरिकी सरकार द्वारा शुरू की गई इस लड़ाई को खत्म करने का एकमात्र तरीका ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता देना, हर्जाना देना और भविष्य में हमलों के खिलाफ पक्की अंतर्राष्ट्रीय गारंटी प्रदान करना है।
ईरान ने संघर्ष को समाप्त करने के लिए अपनी स्थिति को और अधिक स्पष्ट किया है, जो अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति में महत्वपूर्ण मोड़ ला सकता है।
00

