प्रयागराज 12 मार्च (आरएनएस)। पतंग की डोर ने एक और को घायल कर दिया। घटना इलाहाबाद हाईकोर्ट के फ्लाईओवर पर हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कौशाम्बी के रहने वाले रामबाबू तिवारी बाइक से प्रयागराज आए थे। हाईकोर्ट फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचने पर उनके गले में पतंग की डोर फंस गई। जब तक वह कुछ समझ पाते उनका गला लहूलुहान हो गया और वह बाइक से गिर गए। लोगों ने उन्हें राजापुर स्थित आशा अस्पताल में भर्ती कराया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

