प्रयागराज 12 मार्च (आरएनएस)। यूजीसी एक्ट 2026 बचाओं समता आंदोलन, इलाहाबाद, संयोजक -डॉ कमल उसरी ने कहा कि 13 जनवरी 2026 को यूजीसी ने (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना) विनियम, 2026 को अधिसूचित किया है, जिसका उद्देश्य भेदभाव को समाप्त करना और सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में समान अवसर सुनिश्चित करना था, जिसका स्वागत सभी सभ्य समाज के नागरिकों को करना चाहिए था मगर अफ़सोस केंद्र सरकार की ग़लत नीयत और कमज़ोर पैरवी और वर्णव्यवस्था पोषक जातिवादियों के दबाव से सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्थगनादेश दे दिया है, जिसके खिलाफ संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से संविधान लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता, बंधुता में विश्वास करने वाले लोग भी यूजीसी एक्ट 2026 को लागू करवाने के लिए आगे आ रहे है। इसी की कड़ी में आने वाले 14 मार्च को दिन में 10 बजे से 3 बजे तक, सरदार पटेल संस्थान, अलोपीबाग चुंगी, (इलाहाबाद) प्रयागराज में यूजीसी एक्ट 2026 के समर्थन और सामाजिक न्याय के लिए समता सम्मेलन शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से शासन प्रशासन की लिखित अनुमति से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त सामाजिक चिंतक भागीदारी करेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

