प्रयागराज 12 मार्च (आरएनएस)। बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब के जन्मदिवस तथा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में संवैधानिक अधिकार बचाओ भाईचारा बनाओ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन 15 मार्च को दोपहर 12 बजे से यमुनापार की तहसील बारा के विकास खण्ड जसरा के जारी बाजार स्थित चंद्रमुखी गेस्ट हाउस निकट कृषक इण्टर कालेज जारी में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री व प्रयागराज मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी एडवोकेट अनिल कुमार गौतम शामिल होंगे। आयोजक जिला कमेटी के जिला महामंत्री आईपी रामबृज के अनुसार कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। यह जानकारी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला महामंत्री उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

