नए कपड़े नहीं पहनेंगे, काली पट्टी बांधकर अदा करेंगे ईद की नमाज
प्रयागराज 12 मार्च (आरएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग का असर रमजान और ईद पर भी नजर आने लगा है। अमेरिका और इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर इमाम आयातुल्ला खामेनई को लेकर शिया समुदाय के लोग हर रोज प्रदर्शन कर रहे हैं। अब खामेनई की शहादत पर गमजदा शिया मुस्लिमों ने ईद न मनाने का फैसला किया है।
प्रयागराज के शिया समुदाय के आलिमों की तरफ से साफ कर दिया गया है कि पूरा समाज इस बार ईद नहीं मनाएगा। शिया समुदाय के लोग, महिलाएं, बच्चे ईद पर नए पकड़े नहीं पहुंनेंगे। पुराने कपड़ों में ईद की नमाज अदा करेंगे। नमाज पढऩे के दौरान काली पट्टी बांधकर गम और गुस्से का इजहार करेंगे।
शिया समुदाय के लोगों ने बताया कि नए कपड़े तो दूर की बात घरों में सेवईं तक नहीं बनाई जाएगी। साथ ही दस्तरखान नहीं सजेगा। औरतें रंगीन कपड़े, नई चूडिय़ां नहीं खरीदेंगी।
यह भी कहा गया है कि मस्जिद, मदरसों समेत अन्य मरकतों पर इमाम खामेनई की याद में कार्यक्रम करें। साथ ही अमेरिका, इजरायल का विरोध करें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

