पांच साल के खुबैब सिद्दीकी, कक्षा छ: के छात्र रयान, मोहम्मद उमेर ने भी रखा पहला रोजा
प्रयागराज 12 मार्च (आरएनएस)। खुबैब सिद्दीकी ने अपना पहला रोजा केवल 5 साल में रखा। कसारी मसारी चकिया अपने दादा हाजी आमिर को रोज और नमाज पढते देखते थे और रोजा रखने की ख्वाहिश की। इस पर घर वालों ने उनको पहला रोजा रखवाया। रोजा पूरा होने पर खानदान के लोगों ने उन्हें दुआएं व उपहार दिए।
इसी प्रकार एमएल कॉन्वेंट करेलाबाग में कक्षा छह के छात्र मोहम्मद रयान ने इस बार पहला रोजा रखा है। जिस दिन उन्होंने पहला रोजा रखा था उस दिन घर के लोगों ने उपहार भेंटकर उनका उत्साह बढ़ाया। रयान अपने पापा हफीजुर्रहमान और मामू मुजीब अशरफ के साथ मस्जिद में नमाज पढऩे जाते हैं।
उधर मोहम्मद उमेर निवासी करेली, बॉयज हाई स्कूल के छात्र है। उमेर ने पहला रोजा रखा। घरवालों के साथ सहरी किया, परीक्षा देने गए थे। वह पांच टाइम की नमाज अपने चाचू फहमी के साथ मस्जिद नमाज पढऩे गए। रिश्तेदारों, पड़ोसियों और दोस्तों को रोजा इफ्तार के लिए बुलाया गया था आए हुए मेहमानों ने उमेर को तोहफे दिए।
मोहम्मद उमर बॉयज हाई स्कूल के कक्षा 3 के छात्र हैं। घर के सभी लोग रोजा रखते हैं। उमर अपने वालिद के साथ नमाज पढऩे जाते हैं। उन्होंने पहला रोजा रखा। उमर की रोजा खुशाई की गई जिसमें रिश्तेदार, दोस्त रोजा इफ्तार में शामिल हुए उन्हें मुबारकबाद और गिफ्ट दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

