—- मोतीचक विकास खण्ड क्षेत्र में करीब आधा दर्जन साइडों पर चल रहे है निर्माण कार्य।
कुशीनगर, 12 मार्च (आरएनएस)। जिले के मोतीचक विकास खण्ड क्षेत्र में आधा दर्जन पुल, पिच सड़क निर्माण साइडों पर कार्यदाई संस्था का बोर्ड लगाए बिना ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। जो शासन के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आ रही है और कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहा है। बताया जाता है कि सभी निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे है। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों से गुणवत्ता जांचकर निर्माण कार्य कराने की मांग किया है।
बताते चलें कि जनपद के मोतीचक विकास खण्ड क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे पुल, सड़क निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। इन सभी जगहों पर बिना साइन बोर्ड लगाए ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। जो लोक निर्माण विभाग के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है और गुणवत्ता पर भी गम्भीर सवाल उठ रहा है। इतना ही नहीं संबंधित जेई के गैर मौजूदगी में ठेकेदारो द्वारा कार्य कराना जिम्मेदारों पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। चर्चा के अनुसार नगर पंचायत मथौली के वार्ड नंबर 16 लोहेपार में एक किमी लम्बा पिच सड़क पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है। उक्त साइड पर जेई एक दिन आए निरीक्षण किए फिर चले गए। तब से निर्माण स्थल पर विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे है। जहां बगैर तकनीकी के ठेकेदार द्वारा जैसे तैसे निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा मथौली से रगडग़ंज जाने वाली मार्ग पर लक्ष्मीपुर माइनर पर पुल निर्माण में घटिया बालू का प्रयोग किया जा रहा है। इसी प्रकार मां चेड़ा देवी मंदिर के समीप पचार में माइनर, नहर पर पुल निर्माण में सबसे घटिया क्वालिटी की सरिया इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां भी विभाग द्वारा कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है। उक्त सभी परियोजनाएं लाखों रुपए की है जो जिम्मेदारों की मिली भगत से बंदरबांट करने लगे हुए है। वार्ड नंबर 16 लोहेपार में हो रहे पिच सड़क निर्माण में घटिया गिट्टी व बजरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। सड़क के दोनों तरफ भरे गए मिट्टी पर रोलर चलाने के बाद दरक जा रहा है। साथ ही उक्त सड़क पर एक पोखरी भी है जहां कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया है। बरसात या पोखरी में पानी भरते ही सड़क ध्वस्त होने की आशंका है। इस संबंध में जेई मोतीचक संजीव श्रीवास्तव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस मुद्दे पर बात या जबाव देने का अधिकार नहीं है। हमसे बड़े अधिकारी से ले सकते, निर्माण सब अच्छा हो रहा है। जबकि एक्सियन पीडब्ल्यूडी से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उनके फोन का घंटी बजता रहा लेकिन फोन नहीं उठा।
इनसेट– वित्तीय वर्ष की समाप्ति में आनन–फानन में निर्माण, गोलमाल की आशंका– वित्तीय वर्ष मार्च महीने में लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब आधा दर्जन साइडों पर निर्माण कराया जा रहा है। यह महीना लेखा जोखा व क्लोजिंग का महीना होता है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जिले भर में आनन फानन में निर्माण कार्य कराए जा रहे है जो सरकारी धन के बंदरबांट की ओर इशारा कर रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

