देहरादून,12 मार्च (आरएनएस)। रीजनल तिब्बत वूमेन एसोसिएशन ने गुरुवार को दून के लैंसडाउन चौक, परेड ग्राउंड, बुद्धा चौक में तिब्बत की स्वायता को लेकर शांति मार्च निकाला। संयुक्त राष्ट्र से तिब्बत के विषय में बयान जारी करने की मांग की गई। तिब्बत में मानवाधिकार के उल्लंघन को लेकर रोष जताया गया और विश्व समुदाय से तिब्बती नागरिकों के साथ खड़े होने का आह्वान किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

