सीमा बेसरा
हुगली 12 मार्च (आरएनएस)। देश दुनिया सहित बंगाल में भी घरेलू गैस की कमी को लेकर कथित तौर पर हाहाकार मचा है। लोग सिलेंडर के लिए एजेंसियों का कार्यालय पर उमड़ रहे हैं। शादियों के सीजन में कमर्शियल सिलेंडर की रोक से परेशानी बढ़ी है। लोग घंटों से कतार में खड़े हैं। अगर बात हुगली जिले की करे तो यहां बण्डेल से लेकर मोगरा ही नहीं पाण्डुवा जैसे इलाके भी अलग नहीं है। जहां देखों वहां का दृश्य एक जैसा ही नजर आ रहा है तो कहा जा रहा है कि निगरानी के बाद भी रसोई गैस की कालाबाजारी भी हो रही है। जिले में अचानक गैस बुकिंग में भारी उछाल आया है। जिससे कालाबाजारी करने वालों को अवसर मिल गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, आपूर्ति सुरक्षित करने की होड़ ने सामान्य वितरण को बाधित कर दिया है। एलपीजी सिलेंडर शहरी व ग्रामीण दोनों इलाकों में, सिलेंडर अब काला बाजार में बहुत अधिक कीमतों पर बेचे जा रहे हैं, जिनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत गरीब परिवारों के लिए बने सिलेंडर भी शामिल हैं। खाना पकाने की गैस की आपूर्ति के लिए काला बाजार का सहारा लेने वाले अधिकांश लोग दुकानदार और ऐसे लोग हैं जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है। बहरहाल जो भी हो रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आम लोगों की चिंता के मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार ने आज आपूर्ति की निगरानी, वितरण व्यवस्था को स्थिर रखने तथा शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एक विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है।

