0 इजराइल जाने के इच्छुक के लिए सुनहरा अवसर
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 मई (आरएनएस)। इजराइल में होम केयरगिवर के 3500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। जिले के इच्छुक महिला-पुरुष अभ्यर्थी इसके लिए कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में कार्यालय सहायक लीलाधर अजगल्ले के पास 29 मई तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
होम केयरगिवर अंतर्गत बुजुर्गों की देखभाल, दैनिक कार्य में मदद करना है।
इसमें योग्यता, 10वीं पास, एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग कोर्स/ सहायक, केयरगिवर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट, तकनीशियन आदि डिप्लोमा उत्तीर्ण हो। आयु सीमा 25 से 45 वर्ष हो। अंग्रेजी का बेसिक जानकारी हो। वेतन लगभग 2 लाख रुपए प्रतिमाह की सम्भावना है। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास निगम द्वारा लोन और वीजा में मदद की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक ईमेल cssda.cg@gov.in में संपर्क करें।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

