गरियाबंद,28 मई (आरएनएस)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा द्वारा आयोजित डी.एल.ई.डी. 2026 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 04 जून 2026 (गुरुवार) को प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री बीएस उइके ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय के लिए सहायक खाद्य अधिकारी श्री सुधीर गुरु, शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के लिए श्रम निरीक्षक श्री परीक्षित कुमार, शासकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवा संभाग के सहायक अभियंता श्री जागेश्वर मरकाम तथा शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता श्री संतोष कुमार धु्रव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।इसी प्रकार आईटीआई महाविद्यालय के लिए मत्स्य विभाग के सहायक संचालक श्री जी.के. वर्मा, पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के लिए क्रेडा विभाग के सहायक अभियंता श्री तुलसी राम धु्रव, सरस्वती शिशु मंदिर के लिए लोक निर्माण विभाग राजिम के उप अभियंता श्री मनीष कुमार साहू तथा आईटीएस महाविद्यालय के लिए जल संसाधन उप संभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री महेश कुमार पंडोरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुकुल महाविद्यालय के लिए लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री टी.एन. दिवान, एंजल इंग्लो पब्लिक स्कूल के लिए जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री युवराज सिन्हा, शासकीय उच्च माध्यमिक शाला मालगांव के लिए वन विभाग राजिम के अनुविभागीय अधिकारी श्री विकास चंद्राकर तथा शासकीय उच्च माध्यमिक शाला कोचवाय के लिए पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता श्री राधाकृष्ण शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।इसके अलावा शासकीय उच्च माध्यमिक शाला नागाबुड़ा के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवा संभाग राजिम के सहायक अभियंता श्री नवीन साहू, शासकीय उच्च माध्यमिक शाला पोंड़ के लिए जिला विपणन अधिकारी श्री गुलाब राठौर, शासकीय उच्च माध्यमिक शाला पाण्डुका के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री दिनबंधु ध्रुव, शासकीय उच्च माध्यमिक शाला कोपरा के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री नवीन चंद्राकर तथा शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय राजिम के लिए वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री राकेश चौबे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रिजर्व अधिकारियों में एपीओ लाइवलीहुड कॉलेज श्रीमती सृष्टि मिश्रा, लोक निर्माण विभाग ई/एम के अनुविभागीय अधिकारी श्री चंद्रमणी प्रसाद तथा वन विभाग देवभोग के अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज चंद्राकर को नियुक्त किया गया है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

