०सिविल प्रकरण और राजीनामा योग्य आपराधिक मामले और मोटर दुर्घटना दावा संबंधी प्रकरण का होगा निराकरण
गरियाबंद,28 मई (आरएनएस)। माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा 21 अगस्त 2026 से 23 अगस्त 2026 तक समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के निर्देशानुसार इस विशेष लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न स्थलों पर तैयारियाँ जारी हैं। समाधान समारोह में राजीनामा योग्य सभी सिविल प्रकरण, राजीनामा योग्य आपराधिक मामले और मोटर दुर्घटना दावा संबंधी प्रकरण प्रस्तुत किए जा सकेंगे। तीन दिवसीय समाधान समारोह के दौरान नागरिकों और पक्षकारों को अपने लंबित प्रकरणों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण निपटारा कराने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।समारोह के सुचारु आयोजन हेतु पक्षकारों को प्री-सिटिंग के लिए नोटिस पूर्व में जारी किए गए हैं, ताकि समाधान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी की जा सके। संबंधित पक्षकार और नागरिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर से संपर्क कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के मोबाइल नंबर 83051-08993 और 70000-46278 के माध्यम से संपर्क कर सकते है। अन्य जिलों के पक्षकार अपने नजदीकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में उपस्थित होकर अपने लंबित मामलों को राजीनामा के आधार पर निपटाने हेतु संपर्क कर सकते हैं।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

