भोपाल 12 मार्च (आरएनएस)। कोहेफिजा पुलिस ने इल्लीगल गैंग के सरगना आकाश उर्फ भूरा हड्?डी और उसके पांच गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। भूरा को पुलिस ने शादी के मंडप से बुधवार को गिरफ्तार किया था। सभी ने एक पुजारी का अपहरण किया था और उससे 50 हजार रुपए की वसूली की थी। आरोपियों ने पूछताछ में अहम खुलासे किए हैं। आकाश ने पुलिस को बताया कि शादी के लिए पैसों की जरूरत थी। साथी आकाश उपाध्याय ने पुजारी को किडनैप कर वसूली का आईडिया दिया था।
वह पुलिस तक न पहुंचे इसके लिए रेप केस में फंसाने और लड़की को पुजारी तक पहुंचाने की पूरी प्लानिंग आकाश उपाध्याय ने की थी। पुजारी को बंधक तौफीक उर्फ शूटर के ईदगाह हिल्स मल्टी स्थित फ्लैट में रखा था। वसूली गई रकम का कुछ हिस्सा शादी हल्दी के दिन खर्च कर दिया था। वहीं पुलिस को आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक और फोन की जब्ती की जाना है। लिहाजा आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है।
डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि 26 वर्षी पुजारी संजीव नगर में रहता है। वहीं पुजारी और उसकी दोस्ती आकाश भूरा गिरोह के आकाश उपाध्याय से थी। आकाश उपाध्याय ने 10 मार्च 2025 को पुजारी को जैन नगर स्थित अपने कमरे पर बुलाया और कहा कि परिचित युवती को लालघाटी से पिक कर यहां तक ले आ। फरियादी उसके बताए अनुसार युवती को कमरे तक लाया। चंद मिनट में आकाश यहां से चला गया। इसी बीच आकाश हड्?डी साथियों के साथ रूम पर आ गया। आते ही उन्होंने मारना और पीटना शुरू किया और आरोप लगाया कि युवती से रेप की कोशिश कर रहा था।
आरोपियों ने पुजारी को पीटते हुए कहा कि बचना है तो आठ लाख रुपए दे दो। इसके बाद आरोपी जबरन बाइक पर बैठाकर पुजारी को ले गए। मल्टी बाजपेयी नगर में तौफीक के फ्लैट में बंधक बनाकर पीटा और उनके भाई से कॉल कर भाई को बचाने के एवज में 50 हजार रुपए की ऑन लाइन वसूली की और साढ़े सात लाख रुपए और पांच किश्तों में देने की बात कही। बात नहीं मानने पर लड़की को थाने भेजकर रेप केस दर्ज कराने की धमकी दी। पचास हजार रुपए वसूलने के बाद आरोपियों ने फरियादी को छोड़ दिया, 11 मार्च को पीडि़त ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करा दी।
इल्लीगल गेंग 2018 से सक्रिय है। गैंग में मल्टी बाजपेई नगर के करीब 50 से अधिक युवक शामिल है। सभी ने अपनी खास पहचान बनाने गर्दन पर इल्लीगल का टैटू बना रखा है। गिरोह के सरगना आकाश उर्फ भूरा पर हत्या सहित 31 केस दर्ज हैं। हाल ही में पुलिस गिरफ्त में आए गिरोह के अन्य पांच आरोपियों के खिलाफ भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अपराधिक केस दर्ज हैं। पुजारी को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली के आरोप में गिरोह की सदस्य युवती की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

