वाशिंगटन ,13 मार्च । पश्चिमी इराक में ईरान से जुड़े युद्ध अभियान के दौरान अमेरिका की वायुसेना का एक हवाई रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी सेना ने इस घटना की पुष्टि की है। हादसे के बाद बचाव दल इलाके में खोज अभियान चला रहे हैं और अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस दुर्घटना में कोई हताहत हुआ है या नहीं।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान दो विमानों से जुड़ी एक घटना में केसी-135 ईंधन टैंकर विमान खो गया। यह घटना उस समय हुई जब दोनों विमान मित्र देशों के हवाई क्षेत्र में मिशन पर काम कर रहे थे। सेंट्रल कमांड ने अपने बयान में कहा कि उन्हें अमेरिकी केसी-135 ईंधन भरने वाले विमान के नुकसान की जानकारी है।
कमांड ने बताया कि यह घटना तब हुई जब दो विमान इस ऑपरेशन में शामिल थे। एक विमान पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि दूसरा विमान सुरक्षित उतर गया। बयान में कहा गया, यह घटना ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरीÓ के दौरान मित्र देशों के हवाई क्षेत्र में हुई, और बचाव कार्य जारी हैं। इस घटना में दो विमान शामिल थे। इनमें से एक विमान पश्चिमी इराक में गिर गया, और दूसरा सुरक्षित उतर गया।
सैन्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह दुर्घटना किसी हमले या गोलीबारी की वजह से नहीं हुई। सेंट्रल कमांड के अनुसार, इस घटना का कारण न तो दुश्मन की गोलीबारी था और न ही अपनी ही सेना की फायरिंग। अधिकारियों ने बताया कि खोज और बचाव अभियान जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और विमान में मौजूद चालक दल की स्थिति क्या है।
सेंट्रल कमांड ने कहा कि पूरी जानकारी जुटाने और सैनिकों के परिवारों को स्पष्ट जानकारी देने के लिए कुछ समय की जरूरत है, इसलिए लोगों से धैर्य रखने की अपील की गई है। केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर अमेरिकी वायुसेना का एक महत्वपूर्ण विमान है। इसका इस्तेमाल लंबी दूरी के मिशनों के दौरान बमवर्षक और लड़ाकू विमानों में हवा में ही ईंधन भरने के लिए किया जाता है।
उधर ईरान समर्थित सशस्त्र गुटों के एक समूह इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक ने पश्चिमी इराक में अमेरिकी सैन्य ईंधन भरने वाले विमान को गिराने की जिम्मेदारी ली है। समूह ने एक बयान में कहा कि उसने ‘अपने देश की संप्रभुता और हवाई क्षेत्र की रक्षा में केसी-135 विमान को मार गिराया है।Ó
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

