बीजापुर, 13 मार्च (आरएनएस)। मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत गैर शासकीय संस्था द्वारा संचालित बाल देख-रेख संस्थाओं के शासकीय संस्था बालक/बालिका (क्षमता 50) में 02 पद परामर्शदाता, 02 परिवीक्षा अधिकारी /बाल कल्याण अधिकारी, 04 हाउस फादर/मदर, 02 पैरामेडिकल, 02 स्टोर कीपर सह लेखापाल, 02 एजुकेटर, 02 पीटी अनुदेशक सह योग शिक्षक, 02 आर्ट एवं क्राफ्ट संगीत शिक्षक, 04 रसोईया, 04 सहायक सह चौकीदार, 02 हाउस कीपर एवं विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण के पद, 01 सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रारंभिक बाल्यावस्था एजुकेटर के विभिन्न पदों के लिए स्वीकृत अनुसार विज्ञापन जारी की गई थी जिसका अंतिम तिथि 21 जनवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण/छटनी/स्वीकृत/अस्वीकृत चयन समिति के समक्ष पात्र/अपात्र सूची तैयार कर दावाआपत्ति हेतु सूची चस्पा किया गया है। दावा आपत्ति 23 मार्च 2026 को कार्यालयीन समय 5:30 बजे तक कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर या ई-मेल icpsbijapur2014@gmail.com के माध्यम से pdf में प्रस्तुत कर सकते हैं। समयावधि पश्चात् प्राप्त दावाआपत्ति आवेदन मान्य नहीं किया जावेगा। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाइट www.bijapur.gov.in में कर सकते हैं।
०

