चित्रकूट 13 मार्च (आरएनएस)। अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। मप्र के नया गांव थाना क्षेत्र के टेढी गांव निवासी भास्कर (29) पुत्र वीरेंद्र, कर्वी कोतावली क्षेत्र के खरौंध गांव निवासी मधुरी (37) पत्नी रामचंद्र, व मऊ थाना क्षेत्र के कालूराम का पुरवा निवासी विपिन (30) पुत्र रमेश चंद्र द्विवेदी सड़क दुर्घटना मे घायल हो गये। जन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। जंहा उपचार चल रहा है।

