चित्रकूट 13 मार्च (आरएनएस)। भरतकूप थाना क्षेत्र के आमिलिहा गांव मे युवक ने अज्ञात कारणों के चालते घर मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को जानकारी हुई तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा है। गांव का साधना बाबू (32) पुत्र रामप्रताप ने गुरुवार की शाम घर मे पंखे पर साड़ी क फंदे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। जब परिजनों ने दरवाजा खुलवाया दरवाजा ना खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो युवक फांसी से झूलता मिला। परिजनों मे इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा है।

