रुद्रपुर,13 मार्च (आरएनएस)। घर से निकले बुर्जुग लापता हो गये। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। पुलिस ने बुजुर्ग की गुमशुदगी दर्ज की है। विनीत तिवारी पुत्र सुरेश चन्द्र तिवारी निवासी ग्राम बखपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो फरवरी को उसके पिता सुरेश चंद्र घर से बिना बताए कहीं चले गए। उन्हें काफी तलाश किया लेकिन उनका पता नहीं चला। विनीत की तहरीर पर पुलिस ने उसके पिता का गुमशुदगी दर्ज की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

