रुद्रपुर,13 मार्च (आरएनएस)। नगर पंचायत नानकमत्ता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा टीम ने शिवर लगाकर नगर पंचायत में कार्यरत पर्यावरण मित्रों व कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पर्यावरण मित्रों को संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी गयी। पंचायत अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण मित्र नगर की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभागते हैं। इसलिए समय-समय पर शिविर लगाकर जांच व परामर्श दिया जाता है। यहां नगर पंचायत अधिकारी प्रेम सिंह टुरना, ईओ राकेश कोटिया, डॉ वैभव, डॉ सचिन प्रकाश, डॉ राज कश्यप मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

