रुद्रपुर,13 मार्च (आरएनएस)। कुमाऊं विवि ने राजकीय महाविद्यालय में सम्बद्धता के लिए पैनल निरीक्षण किया। पैनल टीम ने महाविद्यालय में संचालित इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी व अर्थशास्त्र विषयो का निरीक्षण किया। गुरुवार को महाविद्यालय पहुंची पैनल टीम ने पैनल महाविद्यालय के सभी आधारभूत स्त्रोत वह अन्य विषयों का व्यापक रूप से परीक्षण किया। पैनल ने महाविद्यालय की सभी योजनाओं, विषयों और अन्य आधारभूत सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव रतन ने पैनल के सदस्यों का स्वागत किया। पैनल निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय प्राध्यापक मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

