0 धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर, 14 मार्च (आरएनएस)। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं आसामाजिक तत्वों पर पुलिस लगातार कारवाई कर रही है। कार्यवाही एसपी शलभकुमार सिन्हा, एएसपी महेश्वर नाग के दिशा निर्देश एवं सीएसपी सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया। 12 मार्च को ग्राम मारकेल रोड किनारे चिंगडु ट्रेक्टर गैरेज के सामने आरोपी राजु यादव पिता सुंदर राम यादव निवासी ग्राम मारकेल द्वारा हथियार लहराकर लोगो को डरा धमका कर आसपास के लोगों को भयभीत कर गांव का माहौल खराब कर रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार लोहे के हथियार को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25 आम्र्स एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने में नाम निरीक्षक संतोष सिंह उनि सतीस यदुराज ,सउनि महेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक अजय साहु, विनोद यादव डीएसएफ आरक्षक मनोज कश्यप का विशेष योगदान रहा है।
००००

