रायपुर, 14 मार्च (आरएनएस)। गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों के बाहर लग रही लंबी कतारों को लेकर उप मुख्यमंत्री ्रह्म्ह्वठ्ठ स्ड्डश का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और फैल रही अफवाहों के कारण यह स्थिति बनी है, जबकि देश में पेट्रोल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि धैर्य रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उप मुख्यमंत्री ने विपक्ष के विधानसभा घेराव पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ही प्रदेश में अफीम की खेती शुरू हुई थी और नशे के कारोबार को बढ़ावा मिला। वर्तमान सरकार को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में किसी को भी अवैध नशे का कारोबार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे राज्य में सर्वे कराया जा रहा है। जहां भी अनियमितता या अवैध गतिविधि सामने आएगी, वहां कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस से इस मुद्दे पर राजनीति न करने की सलाह दी।
वहीं प्रदेश में शुरू हो रही गौधाम योजना को लेकर भी डिप्टी सीएम ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने गौठान योजना के नाम पर जनता के पैसे की बर्बादी की, जबकि वर्तमान सरकार गौसेवा को प्राथमिकता दे रही है। राज्य में कुल 1460 गौधाम बनाए जाएंगे, जिनमें से 26 को स्वीकृति मिल चुकी है। इन गौधामों में चरवाहों के लिए मानदेय, पशुओं के लिए चारे सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश में गौसंरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
०

