न्यूयॉर्क ,14 मार्च । ईरानी सशस्त्र बलों ने शनिवार को चेतावनी दी कि यदि ईरान के तेल और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर कोई हमला होता है, तो उसका जवाब क्षेत्र में अमेरिका के साथ सहयोग करने वाली तेल कंपनियों के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाकर दिया जाएगा। यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के प्रमुख तेल केंद्र खर्ग द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है। खर्ग द्वीप ईरान के करीब 90 प्रतिशत तेल निर्यात के लिए मुख्य टर्मिनल के रूप में काम करता है।
ईरानी मीडिया के अनुसार सेना के ‘अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टरÓ ने बयान जारी कर कहा कि यदि ईरान की ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया गया, तो अमेरिका के साथ सहयोग करने वाली कंपनियों के तेल और ऊर्जा ढांचे को तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा। बयान में कहा गया कि ईरान के तेल और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने की किसी भी कोशिश का जवाब अमेरिकी तेल और ऊर्जा ढांचे को राख में बदलकर दिया जाएगा।
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि मध्य पूर्व पर कब्जा करने और इजरायल को तबाह करने की ईरान की योजनाएं अब समाप्त हो चुकी हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशलÓ पर लिखा कि ईरान का मकसद पूरे मिडिल ईस्ट में अपना प्रभाव बढ़ाना और इजरायल को खत्म करना था, लेकिन अब उसकी ये योजनाएं नाकाम हो चुकी हैं।
00

