देहरादून,14 मार्च (आरएनएस)। एमपीजी छात्र संघ पदाधिकारियों ने कॉलेज परिसर में पत्रकारों से बातचीत में छात्र संघ अध्यक्ष प्रवेश पंवार के द्वारा लगाये गये आरोपों को नकारा है। उन्होंने कहा कि वह जब से छात्र संघ अध्यक्ष बने हैं तब से शहर की राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं व कालेज की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे।शनिवार को कालेज परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में छात्र संघ विश्व विद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष जोशी ने कहा कि छात्र संघ अध्यक्ष कालेज से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान न देकर अपनी राजनैतिक छवि को चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। छात्र संघ चुनाव गत सितंबर माह में हुए थे, उसके बाद से आज तक उन्होंने छात्र संघ की बैठक नहीं बुलाई। न ही कालेज की समस्याओं पर कोई वार्ता की जबकि छात्र संघ में होने पर वह उनका सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि एमपीजी कालेज में वाणिज्य वर्ग बीकॉम बंद नहीं हुआ है वह चल रहा है लेकिन एमकॉम का एफिलेशन विश्व विद्यालय से लेना पड़ता है। इसके लिए 90 हजार रूपये जमा करने होते हैं। एमकॉम प्रथम वर्ष में केवल दो छात्र हैं जबकि दो प्राध्यापकों की कमी है। पहले कामर्स के प्राध्यापकों की नियुक्ति की मांग की जानी चाहिए ताकि छात्रों का भविष्य बर्बाद न हो। उन्होंने कालेज हास्टल कैपस में बन रही सड़क का समर्थन किया। कहा कि यह जन हित में जरूरी है, लेकिन अगर इसमे पेड़ काटे गये तो छात्रसंघ व एबीवीपी इसका विरोध करेगी। पेड़ कटने की सूचना पर वन विभाग ने चालान किया है, वहां पर लोपिंग की गयी है। इस मौके पर छात्र संघ सहसचिव करिश्मा दुमोगा, एबीवीपी कालेज इकाई अध्यक्ष वेदांत थापली, पवन आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

