देहरादून,14 मार्च (आरएनएस)। उत्तरांचल कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंसेज की ओर से शनिवार को इंडियन सोसाइटी ऑफ रेडियोग्राफर्स एंड टेक्नोलॉजिस्ट्स उत्तराखंड चैप्टर के सहयोग से सतत स्वास्थ्य संबद्ध स्वास्थ्य में बुद्धिमान प्रौद्योगिकियां, चुनौतियां अवसर और नैतिकता विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत की गई। इसमें वक्ताओं ने सतत स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों के तेजी से बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन उत्तरांचल विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, मुख्य अतिथि अतिरिक्त आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन और उत्तराखंड राज्य औषधि नियंत्रक ताजवीर सिंह और विशिष्ट अतिथि व पेशेवर समिति सदस्य एनसीएएचपी, परिवार कल्याण मंत्रालय सरकार एससी बंसल ने किया। उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. डॉ. धर्म बुद्धि, आईएसआरटी अध्यक्ष महेंद्र भंडारी, प्रो वाइस चांसलर डॉ. राजेश बहुगुणा और डॉ. कार्तिकेय गौर उपस्थित रहे। यूसीएचएस के निदेशक डॉ. कार्तिकेय गौर स्वागत भाषण में सतत स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों के बढ़ते महत्व और संबद्ध स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में बुद्धिमान प्रौद्योगिकियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, स्वास्थ्य पेशेवरों, छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान में उभरते रुझानों, तकनीकी प्रगति, स्वास्थ्य सेवा में स्थिरता और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों में नैतिक चुनौतियों पर सक्रिय रूप से चर्चा और ज्ञान साझा किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

