देहरादून,14 मार्च (आरएनएस)। देहरादून में रसोई गैस की किल्लत पर तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को पैनिक (घबराने) न होने की सलाह दी है। कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है और रात के समय एजेंसियों पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता अपनी गैस बुक करवाएं, सिलेंडर उनके घर पर ही आएगा। यदि मिस्ड कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से बुकिंग नहीं हो पा रही है, तो कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप से बुकिंग करें। जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम पहुंचे आईओसी के सहायक प्रबंधक राकेश सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में रोजाना 50 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति होती थी, जिसमें वर्तमान में 20 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने कहा कि लोग घबराकर गैस का कोटा खत्म होने की आशंका में ‘एडवांस बुकिंगÓ करवा रहे हैं, जिससे बैकलॉग बढ़ रहा है।
प्रमुख सचिव खाद्य एल फैनई ने सभी डीएम और डीएसओ को गैस एजेंसियों और गोदामों की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध रिफिलिंग कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
फोन न लगे तो अपनाएं ये विकल्प
आईओसी ग्राहकों के लिए कंपनी ने बुकिंग के कई आसान विकल्प दिए हैं। यदि सामान्य नंबर व्यस्त आ रहे हों, तो इन नंबरों का उपयोग करें।
ङ्खद्धड्डह्लह्य्रश्चश्च बुकिंग: 7588888824 मिस्ड कॉल: 8454955555
स्रूस्/ढ्ढङ्कक्रस् बुकिंग: 7718955555 नंबर का प्रयोग करें।
डिजिटल माध्यम: ‘ढ्ढठ्ठस्रद्बड्डठ्ठ ह्रद्बद्य ह्रठ्ठद्गÓ ऐप, पोर्टल ष्&.द्बठ्ठस्रद्बड्डठ्ठशद्बद्य.द्बठ्ठ या क्कड्ड4ह्लद्व/क्कद्धशठ्ठद्गक्कद्ग (क्चक्चक्कस्) से भी बुकिंग संभव है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

