देहरादून,14 मार्च (आरएनएस)। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी है। विभाग की ओर से आरोपी महिला उपभोक्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अवर अभियंता दीपक कुमार शैली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर को उपखंड अधिकारी जगपाल सिंह और लाइन स्टाफ के साथ नेहरू कॉलोनी स्थित एक परिसर की जांच की गई। चेकिंग के दौरान विद्युत मीटर में सीधा जोड़ (लूप) लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने मौके पर ही कनेक्शन कटवाकर मीटर को लूप सहित सील कर दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

