देहरादून,14 मार्च (आरएनएस)। शहर के चक्खुवाला क्षेत्र से एक अज्ञात चोर ने घर के बाहर खड़ी बुलेट उड़ा ली। पीडि़त की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डंगवाल मार्ग, चक्खुवाला निवासी विष्णु सोनकर ने पुलिस को बताया कि बीती 7 फरवरी को उन्होंने अपनी सिल्वर रंग की बुलेट सुबह करीब 7 बजे घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो गाड़ी गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोटर साइकिल का पता नहीं चला, तो उन्होंने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

