रुड़की,14 मार्च (आरएनएस)। लक्सर शुगर मिल ने पेराई सत्र की बंदी को लेकर शुक्रवार को दूसरा नोटिस जारी कर दिया है। पिछले कई दिनों से मिल में गन्ने की कमी बनी हुई है, जिसके चलते पेराई प्रभावित हो रही थी। मिल गेट सहित सभी गन्ना क्रय केंद्रों को भी तौल के लिए फ्री कर दिया गया था। पेराई सत्र की बंदी से पहले शुगर मिल की ओर से तीन नोटिस जारी किए जाते हैं। तीसरे नोटिस के बाद मिल बंद कर दी जाती है। इससे पहले 8 मार्च को मिल प्रबंधन ने पहला नोटिस जारी किया था। मिल के प्रधान प्रबंधक यूनिट एसपी सिंह ने बताया कि पेराई के अनुरूप गन्ने की आपूर्ति नहीं हो रही थी, जिससे फैक्ट्री को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

