रुड़की,14 मार्च (आरएनएस)। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने शनिवार को झबरेड़ा थाने का निरीक्षण कर मुकदमों से जुड़े रिकॉर्ड, असलाह और साफ-सफाई की व्यवस्था परखी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने, सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और थाने आने वाले पीडि़तों के साथ मित्रवत व्यवहार करने के निर्देश दिए। के पर पुलिस उपाधीक्षक अभिनव चौधरी, थानाध्यक्ष अजय शाह, इकबालपुर चौकी इंचार्ज योगेश कुमार, लखनौता चौकी इंचार्ज रोहित कुमार, एसआई रविंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, जय सिंह राणा, मुकेश कुमार, रणवीर सिंह, राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

