रायपुर,14 मार्च(आरएनएस)। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पश्चिम बंगाल जनसभा का लाइव टेलिकास्ट सुना गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के ऑडिटोरियम में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और बंगाली समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।बंगाल में खिलेगा कमल : अखिलेश सोनी भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बेनर्जी की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा कार्यकर्ता चुनावी रण में उतर चुके हैं। पश्चिम बंगाल में इस बार कमल खिलेगा और पूर्ण बहुमत से वहां पर भाजपा की सरकार बनेगा। उन्होंने कार्यक्रम में आए बंगाली समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा कार्यकर्ता एवं बंगाल का जनमानस तानाशाह सरकार की करेगा बिदाई : मीनल चौबेरायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने ममता बेनर्जी की अराजक सरकार को उखाड़ फेंकने एवं भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं एवं बांग्ला समुदाय के अपील करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में एक अराजक सरकार है जो लगातार बंगाल के विकास में बाधा बन कर खड़ी हुई है। लेकिन अब जनता समझ चुकी है और वह पश्चिम बंगाल में विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एवं बंगाल का जनमानस तानाशाह ममता सरकार की जल्द बिदाई करने वाला है।कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक केदार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा का लाइव प्रसारण देशभर में देखा गया। इसमें बड़ी संख्या में बंगाली समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए ताकि वे अपने परिजनों और परिचितों से संपर्क कर भाजपा के समर्थन में मतदान के लिए प्रेरित कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और सुशासन का नया दौर शुरू हुआ है और इसी विश्वास के साथ कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटे हैं।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय सहित बड़ी संख्या में बन्ग समाज के प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
०००

