०बुटीक चलाकर घर की जिम्मेदारियों में निभा रही हैं अहम भूमिका
रायपुर,14 मार्च (आरएनएस)। प्रदेश सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा रही है। माना कैम्प की निवासी श्रीमती ईति समददार इस योजना से लाभ पाकर अपने परिवार के लिए एक मजबूत सहारा बनती जा रही हैं।श्रीमती ईति समददार बताती हैं कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई महतारी वंदन योजना उनके जैसे कई परिवारों के लिए मददगार साबित हो रही है। इस योजना के तहत उन्हें हर महीने 1000 ? की राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिल रही है, जिससे उन्हें आर्थिक सहारा मिला है।वे बताती हैं कि इस राशि का उपयोग वे अपनी बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करने के साथ-साथ घर के रोजमर्रा के खर्चों में भी कर रही हैं। इसके अलावा वे एक छोटी सी बुटीक चलाती हैं और इस राशि से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में भी मदद मिल रही है।श्रीमती ईति समददार का कहना है कि इस योजना से उन्हें केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मविश्वास भी मिला है। अब वे परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पा रही हैं और भविष्य के लिए नई योजनाएं भी बना रही हैं।
०००

